Search

 
 
 

बिहार एसआईआर को लेकर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष विपक्ष का धरना-प्रदर्शन

प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं. इनसे अलावा अन्य विपक्षी सासंद शामिल हुए.
 

New Delhi : विपक्षी सदस्यों ने आज शुक्रवार को भी संसद की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व बिहार एसआईआर को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. गांधी प्रतिमा के समक्ष किये गये प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं. इनसे अलावा अन्य विपक्षी सासंद शामिल हुए.

 

 

उधर लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला ने संसद में पिछले पांच दिनों से लगातार जारी गतिरोध समाप्‍त करने के लिए अपने कक्ष में आज शुक्रवार को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई. दोपहर 12:30 बजे सर्वदलीय बैठक शुरू हुई.जान लें कि इस मॉनसून सत्र में लोकसभा और राज्‍यसभा में बिहार में चल रहे वोटर लिस्‍ट पुनरीक्षण के मुद्दे पर गतिरोध जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही