Search

 
 
 

रिम्स-2 के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, बाबूलाल बोले- सड़क से सदन तक लड़ेंगे

Ranchi : रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण के विरोध में नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर आंदोलन को समर्थन देने की मांग की.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण के विरोध में नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर आंदोलन को समर्थन देने की मांग की.


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिस जमीन पर रिम्स-2 का निर्माण प्रस्तावित है, वह आदिवासी परिवारों की जमीन है. उनका कहना है कि पहले ही रिंग रोड के लिए काफी जमीन ली जा चुकी है. अब बची हुई जमीन ही उनकी आजीविका का सहारा है. ऐसे में सरकार जबरन जमीन लेकर रिम्स-2 का निर्माण कराना चाहती है.

Uploaded Image


समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 21 जून से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है. आंदोलन को कई सामाजिक संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है. उन्होंने बाबूलाल मरांडी से भी इस लड़ाई में साथ देने की अपील की.


मुलाकात के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार गरीब आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए. साथ ही कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी और भाजपा आंदोलन के साथ खड़ी रहेगी.


ज्ञापन में संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि कांके के नगड़ी क्षेत्र में बिना विधिवत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी किए रिम्स-2 का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. समिति का कहना है कि यह भूमि अधिग्रहण में पारदर्शिता, उचित मुआवजा, पुनर्वास और पुनर्स्थापना अधिनियम, 2013 के प्रावधानों का उल्लंघन है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही