Search

 
 
 

Deoghar News: जमीन से मिट्टी काटने का विरोध पड़ा भारी, हमले में 5 लोग घायल

Deoghar News: अलखजारा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान पड़ोसी पक्ष द्वारा कथित तौर पर जमीन से मिट्टी काटी जा रही थी. विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर भुजाली से हमला कर दिया.
 
घायल को अस्पताल ले जाते परिजन

Deoghar News: देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र से जमीन विवाद में खूनी संघर्ष की खबर सामने आई है. अलखजारा गांव में जमीन से मिट्टी काटने का विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर भुजाली से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में एक वृद्ध और एक महिला समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

बताया जा रहा है कि अलखजारा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान पड़ोसी पक्ष द्वारा कथित तौर पर जमीन से मिट्टी काटी जा रही थी. इसका विरोध करने के लिए छोटन दास वहां पहुंचे. आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर भुजाली से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़ें: 

हमले की जानकारी मिलते ही परिजन छोटन दास को बचाने के लिए दौड़े. आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और परिजनों पर भी हमला कर दिया. घटना में छोटन दास, उपेंद्र दास, विक्रम दास, सिकंदर दास और फूलमणि देवी घायल हो गए.

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कथित हमलावर वहां से फरार हो चुके थे. पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया.

 

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद सभी को वार्ड में भर्ती कर लिया गया. चिकित्सकों के मुताबिक छोटन दास और उपेंद्र दास की हालत गंभीर है.

 

फिलहाल जसीडीह थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. जमीन विवाद की असली वजह क्या है और हमला करने वाले कौन-कौन लोग थे, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर और साफ हो सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही