Search

 
 
 

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित, स्पीकर- ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता

आज यानी शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका. विपक्षी नारेबाजी के चलते कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
 

New Delhi: आज यानी शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका. विपक्षी नारेबाजी के चलते कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. दोबारा जब कार्यवाही शुरू हुई, तब भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा. जिसके बाद सदन की कार्यवाही 9 फरवरी के लिए स्थगित कर दी गई. 

 

शुक्रवार को जैसे ही लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू हुआ, वैसे ही विपक्ष के सांसद नारेबाजी करने लगे और वेल में आ गए. आसन के करीब सांसदों के आने से ओम बिरला भड़क गए. उन्होंने कहा कि ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि इस सत्र में अभी तक सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुके हैं. बता दें, सदन में यह गतिरोध सोमवार से बनी हुई है.

 

दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व थलसेना अध्यक्ष एम.एम नरवणे के एक अप्रकाशित पुस्तक का हवाला देते हुए चीन सीमा का मुद्दा उठाया था. जिसके बाद से लोकसभा की कार्रवाई में अवरोध पैदा हो रहा है. विपक्षी हंगामे के जनता का पैसा यूं बर्बादी की भेट चढ़ रहा है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही