Search

 
 
 

DSPMU में ‘एक व्यक्ति एक पद’ नीति लागू करने का आदेश जारी

DSPMU में प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘वन मैन, वन पोस्ट’ (एक व्यक्ति, एक पद) नीति को लागू करने का आदेश जारी किया गया है.आज छात्र संघों द्वारा किए गए तालाबंदी के समय कुलपति ने 2 घंटे में इसकी नोटिस का आश्वासन दिया था
 

Ranchi : DSPMU में प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘वन मैन, वन पोस्ट’ (एक व्यक्ति, एक पद) नीति को लागू करने का आदेश जारी किया गया है.आज छात्र संघों द्वारा किए गए तालाबंदी के समय कुलपति ने 2 घंटे में इसकी नोटिस का आश्वासन दिया था, एक व्यक्ति एक पद को अगले आठ कार्य दिवसों के भीतर लागू करने को कहा गया है.

 

 

Uploaded Image

 

आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित दिया गया है कि वे इस नीति के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. आदेश में कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर इसका पूर्ण अनुपालन किया जाए.

 

इस आदेश के तहत विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, निदेशक, सहायक निदेशक, समन्वयक और अन्य प्रशासनिक इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. साथ ही परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारियों को भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा गया है.

 

छात्र संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे अपनी लंबे समय से चली आ रही मांगों की जीत बताया है.गौरतलब है कि आज ही में विश्वविद्यालय में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की मांग को लेकर छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल भी की गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही