Search

 
 
 

Deoghar News: श्रावणी मेले में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 24 घंटे चालू रखने का आदेश

देवघर विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर नगर निगम ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है. मेले के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसे लेकर नगर आयुक्त सुलोचना मीना ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: देवघर विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर नगर निगम ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है. मेले के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसे लेकर नगर आयुक्त सुलोचना मीना ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया. 

इसे भी पढ़ें: 

निरीक्षण के दौरान प्लांट की कार्यप्रणाली, मशीनों की स्थिति और संचालन व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश जारी किए गए. निरीक्षण के समय सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, सहायक अभियंता सूरज उरांव, नगर प्रबंधक सतीश दास तथा प्लांट संचालन एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Uploaded Image

नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रावणी मेले के पूरे अवधि में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बिना किसी रुकावट के 24 घंटे संचालित रहेगा. एजेंसी को सभी शिफ्टों में पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में प्लांट का संचालन प्रभावित न हो.

 

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रीटमेंट से जुड़ी सभी मशीनें हर समय पूरी क्षमता के साथ कार्यरत रहनी चाहिए. किसी मशीन में खराबी, संचालन में ढिलाई या सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

नगर आयुक्त ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान नगर निगम क्षेत्र से निकलने वाले फीकल स्लज का समयबद्ध और वैज्ञानिक तरीके से उपचार करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त बनाए रखने का निर्देश दिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही