Chatra News: जिले में तीन थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना के आदेश के बाद बुधवार को अचानक आदेश स्थगित कर दिया गया. खास बात यह रही कि नव पदस्थापित तीनों थाना प्रभारियों ने मंगलवार की रात अपने-अपने थानों में योगदान भी दे दिया था. योगदान के कुछ घंटे बाद ही उन्हें वापस लौटना पड़ा.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव करते हुए संदीप कुमार को हंटरगंज, दिलेश्वर कुमार को गिद्धौर और अमित कुमार को कुंदा थाना प्रभारी बनाया था. आदेश जारी होने के बाद तीनों पदाधिकारियों ने मंगलवार की रात अपने-अपने थाना में योगदान दिया. लेकिन बुधवार को अचानक तीनों की पदस्थापना का आदेश स्थगित कर दिया गया. इससे पुलिस महकमे में भी चर्चा शुरू हो गई.
हालांकि, पुलिस पदाधिकारी इसे लेकर किसी तरह की विशेष वजह बताने से बच रहे हैं. पुलिस विभाग से जुड़े पदाधिकारी के अनुसार कुछ तकनीकी समस्या के कारण फिलहाल पदस्थापना आदेश स्थगित किया गया है. जल्द ही संशोधित अथवा नया आदेश जारी किया जाएगा.
इस तरह योगदान देने के महज कुछ घंटे बाद ही तीनों थाना प्रभारियों को अपनी नई जिम्मेदारी छोड़कर वापस लौटना पड़ा. अब सभी की नजर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी होने वाले नए आदेश पर टिकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

