Search

 
 
 

पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि : कर्मवीर सिंह

Ranchi News : नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना, पिछड़े समाज के अधिकारों की रक्षा करना और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने पार्टी की विचारधारा के प्रति आजीवन समर्पित रहने का संकल्प लिया.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो ने प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पद नहीं, बल्कि संगठन और विचारधारा सर्वोपरि होनी चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संगठन में सभी को पद मिलना संभव नहीं है, लेकिन प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है. कार्यकर्ताओं को सेवा, संगठन और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ पिछड़ा समाज के हित में काम करना चाहिए.

 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना, पिछड़े समाज के अधिकारों की रक्षा करना और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने पार्टी की विचारधारा के प्रति आजीवन समर्पित रहने का संकल्प लिया.

 

प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछड़ा समाज के सम्मान, अधिकार और प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं. उन्होंने झारखंड में पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रयास तेज करने की बात कही.

 

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई. इसके बाद मनोज वाजपेयी महतो ने अरगोड़ा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पगुच्छ के साथ उनका स्वागत किया. कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही