Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आगामी 20 अक्टूबर को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित होने वाले 'रावण दहन' कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है.
बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति (अरगोड़ा) के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार शामिल होने का न्योता सौंपा.
इसे भी पढ़ें
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों समितियों के पदाधिकारियों से विजयादशमी के मौके पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम और इसकी तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए.
आमंत्रण सौंपने पहुंचे इस संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के साथ राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा और राहुल माकन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं अरगोड़ा समिति की ओर से अध्यक्ष प्रकाश साहू, जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू और युवराज साहू सहित कई अन्य गणमान्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे.

