Search

स्विट्जरलैंड से रांची पहुंची ओशो की सहयोगी मां आनंद शीला

Ranchi : ओशो की प्रमुख सहयोगी और प्रसिद्ध डॉक्यूमेंट्री सर्चिंग फ़ॉर शीला की मुख्य पात्र मां आनंद शीला स्विट्जरलैंड से पहली बार रांची आई. उनके इस दौरे का स्वागत रांची के प्रमुख व्यवसायी विकाश कुमार बनर्जी और सुखेंदु गोप ने बड़े सम्मान और गर्मजोशी से किया.

 

मां आनंद शीला 1980 के दशक में ओशो के आश्रमों के प्रमुख संचालनकर्ता के रूप में पहचानी गईं, जब उन्होंने अमेरिका के ओरेगन में राजनीशपुरम आश्रम की स्थापना की, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक प्रयोग माना गया था. हाल ही में करण जौहर द्वारा निर्मित और नेटफ्लिक्स पर प्रसारित डॉक्यूमेंट्री “सर्चिंग फ़ॉर शीला” ने उनके जीवन की एक नई परिभाषा दी, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई.

 

मां आनंद शीला का रांची दौरा

मां आनंद शीला रांची में 7 अक्टूबर तक रहेंगी और इस दौरान वे राज्य की प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू होंगी. अपने दौरे के दौरान उन्होंने झारखंड की संस्कृति, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक धरोहर का गहराई से अनुभव करने की इच्छा जताई.


विकाश कुमार बनर्जी ने मां आनंद शीला के रांची आगमन को लेकर कहा कि जब स्विट्ज़रलैंड जैसे विकसित देश से कोई बड़ी शख्सियत रांची आती है तो यह राज्य सरकार और पर्यटन विभाग के लिए एक सुनहरा अवसर है. हमें इसे उचित सम्मान देना चाहिए. मां आनंद शीला का यहां होना न सिर्फ रांची बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है.

 

झारखंड पर्यटन के लिए यह एक सुनहरा मौका


मां आनंद शीला की रांची यात्रा से राज्य को एक अनूठा अवसर मिल सकता है. झारखंड की आध्यात्मिकता, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए यह सही समय है. विकाश कुमार बनर्जी ने यह भी सुझाव दिया कि झारखंड पर्यटन विभाग को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए और झारखंड की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करना चाहिए.

 

इसके साथ ही विकाश कुमार ने रांची में एक विशेष ईको-रिज़ॉर्ट बनाने की योजना का भी खुलासा किया. इस रिज़ॉर्ट का उद्देश्य विदेशी मेहमानों को झारखंड की विलक्षण प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति से परिचित कराना होगा जो राज्य के पर्यटन को एक नई दिशा दे सकता है.मां आनंद शीला का रांची आगमन झारखंड के पर्यटन और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है. उनका अनुभव और सुझाव राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद कर सकते हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp