- रामगढ़ के बयांग गांव में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
- बिजली आपूर्ति होगी बेहतर
Ramgarh : रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने गोला प्रखंड अंतर्गत हुप्पु पंचायत के बयांग गांव स्थित शाहीनगर टोला में 25 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया.
इस महत्वपूर्ण पहल से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है. वहीं लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिल पाएगा. विशेष रूप से किसानों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे सिंचाई और कृषि कार्यों में आसानी होगी.
सांसद के निर्देश पर जनहित को प्राथमिकता देते हुए ट्रांसफार्मर लगाने का काम तेजी से पूरा किया गया. इससे न केवल बिजली समस्या का समाधान होगा, बल्कि ग्रामीणों के दैनिक जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा.
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजीव जायसवाल ने कहा कि जनसेवा ही उनका मूल कर्तव्य है और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सांसद के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना, हर घर तक सुविधाएं उपलब्ध कराना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनका संकल्प है। बिजली, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी.
राजीव जायसवाल ने कहा कि यह ट्रांसफार्मर केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास और जनविश्वास का प्रतीक है. क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं को समझते हुए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें.
इस अवसर पर गोला संसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, रवि हजरा, नंदू महतो, लक्ष्मण महतो, सुचंद महतो, लाल बाबू महतो सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजीव जायसवाल और सांसद के प्रति आभार जताया.
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी साझा कीं, जिस पर राजीव जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment