Search

 
 
 

राज्य में चल रहे 38432 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 13982 का अपना भवन नहीं

झारखंड में आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने के दावों के बीच केंद्र भवन निर्माण की धीमी रफ्तार एक बार फिर सामने आई है. राज्य में चल रहे 38432 आंगनबाडी केंद्रों में से 13982 केंद्र का अपना भवन नहीं है.
 
  • झारखंड में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण अधूरा: 3,295 केंद्र अब भी प्रगति पर

Ranchi : झारखंड में आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने के दावों के बीच केंद्र भवन निर्माण की धीमी रफ्तार एक बार फिर सामने आई है. राज्य में चल रहे 38432 आंगनबाडी केंद्रों में से 13982 केंद्र का अपना भवन नहीं है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11229 आंगनबाडी केंद्र किराये के भवनों में संचालित किया जा रहा है. जबकि 2753 केंद्रों को भवन के अभाव में पंचायन भवन, स्कूल और समुदायिक भवन में चलाये जा रहे है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य में कुल 3,295 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है. 

 

स्थायी भवन के अभाव में कई आंगनबाड़ी केंद्र किराए के कमरों, सामुदायिक भवनों या अस्थायी व्यवस्थाओं में चल रहे हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं. पोषण, प्री-स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में भी बाधाएं आ रही हैं. आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन होना बेहद जरूरी है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिल सके. वहीं, निर्माण कार्य में देरी से सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही