Search

 
 
 

भाजपा द्वारा की गयी टिप्पणी से तेली समाज में आक्रोश, माफी मांगे अन्यथा करेंगे चरणबद्ध विरोध कार्यक्रम

 
Latehar : भाजपा द्वारा तेली समाज को लेकर की गयी टिप्पणी से तेली समाज में आक्रोश है. राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के लातेहार जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने इस बयान को पूरे तेली समाज को अपमानित करने वाला बताया है. आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि तेली समाज अपना 99 प्रतिशत वोट भाजपा को देता आया है. अब समाज में थोड़ी सी जागरुकता आयी है और भागीदारी की मांग उठने लगी तो भाजपा हकमारी करने के बाद अब सीनाजोरी भी करने लगी है. तेली समाज इस तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा. भाजपा को माफी मांगनी होगी. अन्यथा तेली समाज पूरे झारखंड प्रदेश में भाजपा के खिलाफ चरणबद्ध विरोध कार्यक्रम करने को बाध्य होगा. (पढ़ें, चाचा">https://lagatar.in/nephew-sentenced-to-life-imprisonment-in-uncles-murder-case/">चाचा

की हत्या मामले में भतीजे को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने 5000 का आर्थिक दंड भी लगाया)

कार्यसमिति बैठक में तेली समाज को लेकर की गयी थी टिप्पणी

दरअसल गत 2 जुलाई को गुमला जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड की प्रदेश कार्यसमिति बैठक हुई थी. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि महासंगठन के राष्ट्रीय अपर महामंत्री दीनदयाल साहू ने कहा था कि भाजपा तेली समाज को नजर अंदाज करती है. बंधुआ वोटर समझती है. मोदी के नाम पर ठगती है. अब तेली समाज में भी थोड़ी सी सामाजिक और राजनीतिक जागरुकता आयी है. अब बगैर भागीदारी दिये भाजपा तेली समाज का थोक वोट नहीं ले सकेगी. दीनदयाल साहू के इस बयान पर गुमला के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने तेली समाज के पदाधिकारी को नकाबपोश, अवसरवादी और छुटभैये जैसे शब्दों से संबोधित किया था. इसे भी पढ़ें : कटिहार">https://lagatar.in/3-children-died-due-to-drowning-in-river-canal-in-katihar/">कटिहार

: नदी में डूबकर 2 बच्चों की गयी जान, एक की नहर में डूबकर मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही