Search

 
 
 

JET परीक्षा में गड़बड़ियों से बढ़ा आक्रोश, बाबूलाल मरांडी ने की कार्रवाई की मांग

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा में सामने आई खामियों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है.
 

Ranchi: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा में सामने आई खामियों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

 

मरांडी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता लगातार गिरती जा रही है. उन्होंने बताया कि बोकारो और रांची के एक-एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र समय पर नहीं पहुंच सका, जिसके कारण वहां परीक्षा रद्द करनी पड़ी. इसके अलावा अंग्रेजी विषय में एक ही पैसेज से एक ही प्रश्न दो बार पूछे जाने और एक प्रश्न में विकल्प गायब रहने जैसी गंभीर त्रुटियां भी सामने आई हैं.

 

उन्होंने कहा कि हर परीक्षा में नई गड़बड़ियां सामने आना अब एक चिंताजनक प्रवृत्ति बन चुकी है, जो यह दर्शाता है कि परीक्षा आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. मरांडी ने मुख्यमंत्री से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल हो रहे हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए और उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं.

 

उन्होंने JPSC चेयरमैन को हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि अयोग्य और नकारा लोगों के कारण आयोग की साख गिर रही है. मरांडी ने कहा कि अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही