Search

 
 
 

मारवाड़ी कॉलेज में 250 से अधिक विद्यार्थियों को मिला स्किल डेवलपमेंट कोर्स का प्रमाणपत्र

मारवाड़ी कॉलेज में प्लेसमेंट सेल द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत आज प्रमाणपत्र वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर IBM SkillsBuild Artificial Intelligence Fundamentals और EY IT & Career Readiness कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 250 से अधिक विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए.
 

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज में प्लेसमेंट सेल द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत आज प्रमाणपत्र वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर IBM SkillsBuild Artificial Intelligence Fundamentals और EY IT & Career Readiness कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 250 से अधिक विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए.

 

यह दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक हाइब्रिड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) माध्यम में अनुदीप फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किए गए. कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आईटी जैसे आधुनिक क्षेत्रों में व्यावहारिक ज्ञान एवं रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करना था, ताकि वे बदलते जॉब मार्केट की मांग के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें.

 

समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान कुछ ऐसे विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए, जिन्हें कोर्स पूर्ण होने के बाद आयोजित मेगा प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से नौकरी मिली. उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उद्योग के अनुरूप आवश्यक कौशल विकसित करने में अहम भूमिका निभाई.

 

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मारवाड़ी कॉलेज केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जॉब-रेडी स्किल्स से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को “भविष्य की आवश्यकता” बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को प्रतिस्पर्धी नौकरी बाजार में सक्षम और आत्मनिर्भर बनाते हैं.

 

कॉलेज का प्लेसमेंट सेल उद्योग की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. वर्तमान में सेल द्वारा Dell के सहयोग से दो अन्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग ले रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही