Search

 
 
 

Chaibasa News: नोवामुंडी रन-ए-थॉन में दौड़े 4500 से अधिक धावक, फिटनेस के प्रति किया जागरूक

Chaibasa News: प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिलाओं के लिए 10 किलोमीटर और 7 किलोमीटर, 16 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं लड़कियों के लिए 5 किलोमीटर तथा विशेष क्षमता वाले प्रतिभागियों के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई.
 
रन-ए-थॉन का आयोजन

Amit Kumar
Chaibasa News: टाटा स्टील के ओर माइंस एंड क्वेरीज (ओएमक्यू) डिवीजन की ओर से रविवार को नोवामुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में छठे नोवामुंडी रन-ए-थॉन 2026 का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में देशभर से 4,500 से अधिक धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इस वर्ष आयोजन की थीम ‘रन फॉर ए ग्रीनर टुमॉरो’ रखी गई थी. कार्यक्रम के माध्यम से खेल, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

 

कार्यक्रम का शुभारंभ टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटेरियल्स) संदीप कुमार ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, टाटा स्टील ओएमक्यू के महाप्रबंधक देबाशीष जेना सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर किया.

इसे भी पढ़ें:

प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिलाओं के लिए 10 किलोमीटर और 7 किलोमीटर, 16 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं लड़कियों के लिए 5 किलोमीटर तथा विशेष क्षमता वाले प्रतिभागियों के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई. विभिन्न श्रेणियों में सामान्य और स्थानीय वर्ग के विजेताओं के बीच कुल 5 लाख 67 हजार रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई. 

 

विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल के अनुपम महाता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की फूलन पाल विजेता रहीं. 7 किलोमीटर पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के राहुल कुमार और महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की मनाली सिंघा ने बाजी मारी. वहीं, 5 किलोमीटर बालक वर्ग में झारखंड के उदय मेलगांडी तथा बालिका वर्ग में निशा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया.

 

डीसी मनीष कुमार ने रनथॉन के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सभी वर्गों के लोगों में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में शानदार पहल हैं. उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए फिटनेस और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देना आवश्यक है. युवाओं को खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही