Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 11.8 फीसदी से घटाकर 10.2 की

LagatarDesk :  ऑक्सफोर्ड">https://www.oxfordeconomics.com/">ऑक्सफोर्ड

इकोनॉमिक्स ने सोमवार को भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान को घटा दिया. कंपनी ने ग्रोथ रेट को 11.8 फीसदी से  घटाकर 10.2 प्रतिशत कर दिया. कंपनी ने इसका कारण कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण बताया. यदि महाराष्ट्र की तरह अन्य राज्य भी लॉकडाउन लगाते हैं तो कंपनी ग्रोथ रेट अनुमान और घटायेगी.  संक्रमण बढ़ने के कारण कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लगा दी गयी है. इससे एक राज्य से दूसरे राज्य में आवाजाही बंद है. जिसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिलेगा.

राज्य स्तरीय लॉकडाउन आर्थिक प्रभाव को करेगा कम

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने ग्रोथ रेट का अनुमान घटाने का कारण टीके की कीमत तय करने और महामारी की रोकथाम के लिए सरकार की ठोस रणनीति का अभाव भी बताया. संस्थान ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन का निर्णय, कम कड़े प्रतिबंध, मजबूत उपभोक्ता और कारोबारी व्यवहार महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करेगा. 

अन्य राज्यों में लॉकडाउन लगा तो ग्रोथ रेट अनुमान और घटेगी

कंपनी ने कहा कि दूसरी तिमाही में तिमाही आधार पर जीडीपी ग्रोथ में संकुचन होगा. महाराष्ट्र की तरह दूसरे राज्य भी यदि लॉकडाउन लगाते हैं, तो कंपनी अपनी ग्रोथ रेट के अनुमान को और घटायेगी. ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने कहा कि स्वास्थय प्रणाली बिल्कुल धाराशायी हो गयी है. दिल्ली में ऑक्सीन और अस्पतालों में बेड की भी कमी है.

24 घंटे में 3.52 लाख नये मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार 24 घंटे में कोरोना के 3,52,991 नये मामले सामने आये हैं. इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गयी. जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गयी है. वहीं संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों की संख्या बढ़कर 1,95,123 हो गयी है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही