Search

नामकुम से यूपी के लिए भेजा गया ऑक्सीजन भरा टैंकर


Ranchi : रेल डिवीजन रांची के अंतर्गत पहली बार नामकुम स्टेशन में तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन से भरा एक टैंकर शनिवार की शाम यूपी के लिए रवाना किया गया. यह टैंकर टाटा से आया था. जिसे ट्रेन में लोड कर रवाना कर दिया गया. इस मौके पर रेल मंडल के वरीय परिचालन प्रबंधक नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. इस ट्रेन में शनिवार को ही बोकारो स्टील प्लांट से आए तीन और टैंकर भी यूपी के लिए रवाना किए गए.

12 ऑक्सीजन एक्सप्रेस अबतक भेजी जा चुकी है

दक्षिण पूर्व रेलवे के दो और ऑक्सीजन एक्सप्रेस के रवाना करने से अब तक कुल ऑक्सीजन एक्सप्रेस की संख्या 12 हो गई है. बोकारो स्टील सिटी से लखनऊ और जबलपुर के लिए दो ट्रेनें रवाना की गईं. इसमें लखनऊ के लिए 66.87 मीट्रिक टन और जबलपुर के लिए 22.19 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन टैंकर भेजे गए. मंडल के रेल अधिकारियों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर रांची रेल मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों में टैंकर लोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उनके मुताबिक रांची, मुरी, हटिया, नामकुम समेत अन्य स्टेशनों में टैंकरों की लोडिंग और अनलोडिंग की पूरी सुविधा है.

रेलवे युद्धस्तर पर कर रहा काम

दक्षिण पूर्व रेलवे 23 अप्रैल के बाद अब तक 12 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों को भेज चुका है. इन ट्रेनों में 548.44 मीटर तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन भेजे जा चुके हैं. विभिन्न शहरों में चिकित्सा के लिए ऑक्सीजन भेजने का यह काम रेलवे युद्धस्तर पर कर रहा है. रेल मंडल रांची से लेकर जोनल स्तर तक की रेल अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. यह सभी ट्रेनें बोकारो स्टील सिटी और राउरकेला से लखनऊ,भोपाल, जबलपुर, सागर और फरीदाबाद के लिए रवाना हुई हैं.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//