Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पद्मश्री पंडित तरुण भट्टाचार्य ने रांची में शास्त्रीय संगीत से बांधा समां

मातृ शक्ति वंदन ट्रस्ट, झारखंड द्वारा आयोजित सोलफुल मॉर्निंग कार्यक्रम में पद्मश्री तरुण भट्टाचार्य ने अपनी सन्तूर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. संगीत में उनका साथ तबला पर असित जाना ने दिया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : मातृ शक्ति वंदन ट्रस्ट, झारखंड द्वारा आयोजित सोलफुल मॉर्निंग कार्यक्रम में पद्मश्री तरुण भट्टाचार्य ने अपनी सन्तूर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. संगीत में उनका साथ तबला पर असित जाना ने दिया.

 

यह कार्यक्रम आज सुबह 6:30 बजे शहीद संकल्प चिल्ड्रन पार्क, मोरहाबादी, रांची में आयोजित किया गया था. पद्मश्री पंडित तरुण भट्टाचार्य की सन्तूर की धुनों ने श्रोताओं को एक अनोखे संगीत अनुभव से रूबरू कराया.

 

Uploaded Image

 

कलाकारों का स्वागत


कार्यक्रम में कलाकारों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर NHM डायरेक्टर शशि प्रकाश झा और डायरेक्टर प्रॉसिक्यूशन राजकुमार ने मंच पर मौजूद रहते हुए कलाकारों का अभिनंदन किया. मातृ शक्ति वंदन ट्रस्ट की ओर से रवि शंकर, दीप रंजन कुमार, पियुष कुमार और स्पिकमैके के राजीव रंजन भी उपस्थित थे.

 

ट्रस्ट का उद्देश्य

मातृ शक्ति वंदन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और चेयरमैन राजेश कुमार मिश्रा ने कहा,हम इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत की अनमोल सुंदरता को प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं.कार्यक्रम में शामिल दर्शकों ने पद्मश्री भट्टाचार्य की सन्तूर प्रस्तुति की सराहना की और इसे एक यादगार अनुभव बताया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही