Search

 
 
 

पाकिस्तान ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 13 रन से हराया

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए तीसरे टी20 में 13 रन से हरा दिया.
 

New Delhi : पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए तीसरे टी20 में 13 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की. पहला मुकाबला पाकिस्तान ने 14 रन से और दूसरा टी20 वेस्टइंडीज ने दो विकेट से अपने नाम किया था. अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. तीनों मुकाबले त्रिनिदाद में खेले जाएंगे.

 

पहला वनडे आठ अगस्त, दूसरा वनडे 10 अगस्त और तीसरा वनडे 12 अगस्त को खेला जाएगा. तीसरे टी20 में शाहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. 190 रन के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी.


पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. शाहिबजादा फरहान और सैम अयूब ने पहले विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की. फरहान ने 53 गेंद में तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली.

 

वहीं, सैम अयूब ने 49 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाए. हसन नवाज ने सात गेंदों में दो छक्कों की मदद से 15 रन और मोहम्मद हारिस ने दो रन बनाए. खुशदिल शाह 11 रन और फहीम अशरम 10 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर, रोस्टन चेज और शमार जोसेफ को एक-एक विकेट मिला.


190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही. जेवेल एंड्रयू और एलिक एथिनाजे ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े कप्तान शाई होप सात रन बना सके. वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने अर्धशतक जमाया. वह 35 गेंद में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए. रोस्टन चेज रिटायर्ड आउट हुए. वह 12 गेंद में 15 रन बना सके. जेसन होल्डर खाता नहीं खोल सके.

 

रोमारियो शेफर्ड चार रन और गुडाकेश मोती 10 रन बनाकर नाबाद रहे. पाकिस्तान की ओर से हसन अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, सैम अयूब और सूफियान मुकीम को एक-एक विकेट मिला.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही