Lahore: भारत से फरार होकर पाकिस्तान में पनाह लेने वाले खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत पंजवाड़ की हत्या कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, बाइकसवार अपराधियों ने परमजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में उसकी मौत हो गई. परमजीत लाहौर में नाम बदलकर रह रहा था. घटना शनिवार सुबह 6 बजे की है. बताया जाता है की परमजीत को आईएसआई का संरक्षण प्राप्त था. इसे पढ़ें- एक">https://lagatar.in/we-need-to-train-ourselves-as-judges-cji-chandrachud/">एक
जज के रूप में हमें खुद को ट्रेनिंग देने की जरूरत : सीजेआई चंद्रचूड़
फर्स्ट के बाद एक और एयरलाइन स्पाइसजेट पर लटकी तलवार [wpse_comments_template]
जज के रूप में हमें खुद को ट्रेनिंग देने की जरूरत : सीजेआई चंद्रचूड़
चंडीगढ़ बम ब्लास्ट का है मास्टरमाइंड
परमजीत मूल रूप से पंजाब के तरनतारन का रहने वाला था. वह खालिस्तान कमांडो फोर्स का सरगना बताया जाता है. परमजीत 1999 में चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय के पास बम ब्लास्ट करने का आरोपी है. इस घटना में चार लोग घायल हुए थे, वहीं कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई थीं. 2020 में भारत ने टॉप आतंकियों की सूची जारी की थी. इसमें परमजीत का भी नाम शामिल था. इसे भी पढ़ें- गो">https://lagatar.in/after-gofirst-the-sword-hangs-on-another-airline-spicejet/">गोफर्स्ट के बाद एक और एयरलाइन स्पाइसजेट पर लटकी तलवार [wpse_comments_template]
Leave a Comment