Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान : बलूचिस्तान के 22 जिले सहित क्वेटा, इस्लामाबाद, लाहौर, कराची अंधेरे में डूबे

Islamabad : आर्थिक संकट में आकंठ डूब चुके पाकिस्तान की मुसीबत लगातार बढ़ती चली जा रही है. लगातार नये नये संकटों में पाकिस्तान घिरता जा रहै है. बता दें कि यहां पहले आटा खत्म हुआ, फिर गैस और पेट्रोल की भारी किल्लत हुई. आज सोमवार को खबर आयी है कि पाकिस्तान का एक बड़ा हिस्सा सुबह से अंधेरे में डूब गया है. जानकारी के अनुसार क्वेटा और गुड्डू के बीच हाई-टेंशन ट्रांसमिशन लाइनों में खराबी आने के कारण सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में बिजली गुल हो गयी. जबकि सरकार बिजली बचाने के लिए बाजारों को 8 बजे ही बंद करने का आदेश जारी कर चुकी है. इसे भी पढ़ें : मोहन">https://lagatar.in/mohan-bhagwat-said-the-goal-of-both-rss-and-netaji-is-to-make-india-a-great-nation/">मोहन

भागवत ने कहा, आरएसएस और नेताजी दोनों का लक्ष्य भारत को एक महान राष्ट्र बनाना

सिंध, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और राजधानी में बिजली ठप

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट दुनिया न्यूज के अनुसार बलूचिस्तान के 22 जिलों सहित क्वेटा, इस्लामाबाद, लाहौर, मुल्तान क्षेत्र के शहरों और कराची जैसे कई जिलों में बिजली कटौती हुई है. लाहौर में मॉल रोड, कनाल रोल्ड और अन्य क्षेत्रों में लोग बिजली संकट की मार झेल रहे हैं. खबरों के अनुसार ट्रांसमिशन लाइनों में तकनीकी खराबी के कारण सिंध, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और राजधानी में बिजली ठप हो गयी है. इसे भी पढ़ें : Submarine">https://lagatar.in/submarine-ins-vagir-commissioned-into-indian-navy/">Submarine

आईएनएस वागीर भारतीय नौसेना में शामिल की गयी

बिजली गुल रहने के कारण मेट्रो सेवा  प्रभावित

ऊर्जा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि नेशनल ग्रिड में सुबह 7:34 बजे गड़बड़ी दर्ज की गयी. बिजली सप्लाई बहाल करने के प्रयास जारी हैं. बिजली गुल रहने के कारण मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस्लामाबाद बिजली सप्लाई कंपनी के 117 ग्रिड स्टेशनों की बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है जिससे पूरा शहर और रावलपिंडी भी अंधेरे में डूब गये हैं.

गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद आटा बेहद महंगा हो गया

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों से लोग बिजली गुल होने की जानकारी दे रहे है. देश में गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद आटा बेहद महंगा हो गया है आटा के साथ दाल और तेल खरीदने के लिए भी लोग संघर्ष कर रहे हैं. बिजली सप्लाई की तो बात ही न करें. पाकिस्तान सरकार ने पहले ही लंबी कटौती से बचने और बिजली की किल्लत से निपटने के लिए बाजार रात 8 बजे ही बंद करने का आदेश जारी किये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही