Search

 
 
 

पाकुड़  :  6-7 अपराधियों ने चाकू से गोद कर युवक की हत्या की

बताया जाता है कि देवराज सरकार घर से बाहर चाय पीने के लिए निकला था. उसी समय पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. हमले की जानकारी मिलने ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और देवराज को अस्पताल में भर्ती कराया,
 

Ranchi : पाकुड़ जिले में लगभग 6-7 अपराधियों ने देवराज सरकार नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. यह घटना पाकुड़ जिले के नगर थाना इलाके की है.


बताया जाता है कि देवराज सरकार घर से बाहर चाय पीने के लिए निकला था. उसी समय पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. हमले की जानकारी मिलने ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और देवराज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


बताया जाता है कि पैसे के लेनदेन में विवाद हुआ था. इस कारण यह हत्या हुई है. ग्रामीणों ने हमलावरों की पहचान कर ली है. मामले की जानकारी मिलने पर  पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही