Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : रामनवमी पूर्व पुलिस ने मॉक ड्रिल कर हुड़दंगियों को चेताया, चप्पे चप्पे पर है हमारी नजर

इस रिहर्सल में कुछ पुलिसकर्मियों ने हुड़दंगियों की भूमिका निभाई.मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस ने यह संदेश देने की कोशिश की कि पूरे शहर पर कड़ी नजर रखी जा रही है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है.
Advertisement
Advertisement

Pakur :  रामनवमी पर्व पर पाकुड़ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. डीसी-एसपी के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

 

शहर के अंबेडकर चौक के पास पुलिस ने मॉक ड्रिल कर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की तैयारी का अभ्यास किया. मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने हुड़दंग के दौरान हालात को नियंत्रित करने का रिहर्सल किया.

 

इस रिहर्सल में कुछ पुलिसकर्मियों ने हुड़दंगियों की भूमिका निभाई.मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस ने यह संदेश देने की कोशिश की कि पूरे शहर पर कड़ी नजर रखी जा रही है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है.

 

मौके पर एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. पुलिस लाइन के मेजर सार्जेंट, पुलिस निरीक्षक प्रयागराज समेत बड़ी संख्या में जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे.

 

इस अवसर पर एसडीपीओ दयानंद आजाद ने रामनवमी समिति के सदस्यों से अपील की कि वे शोभायात्रा तय रूट से ही निकालें. शोभायात्रा में  किसी भी तरह के अश्लील गानों से परहेज किया जाये.

 

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना सभी की जिम्मेदारी है. प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा है कि शोभायात्रा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही