Ranchi: रामनवमी की पूर्व संध्या पर शहर में दर्जनों भव्य झांकियों निकाली गई. इन झांकियों का देखने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. लोगों की भीड़ देखकर ऐसा लगा मानों सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ आया हो. झांकी के निर्धारित मार्ग पर सिर्फ जय श्रीराम के गगनभेदी नारे सुनाई दिए. चारों ओर पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया.

रात 8 बजे से शुरू हुई भव्य झांकियों ने शहर को पूरी तरह भगवामय कर दिया. जो देर-रात तक जारी रहा. त्रिकोण हवन कुंड, भुताहा तालाब, गांधी चौक और हरमू रोड से निकली झांकियां, जब मेन रोड होते हुए महावीर चौक पहुंचीं. तो पूरा इलाका श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया.
महावीर चौक पर श्री महावीर श्रृंगार समिति ने झांकियों का जोरदार स्वागत किया. इस बार महिलाओं की भागीदारी ने आयोजन को और भी खास बना दिया. हजारों महिला श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया.
किशोरगंज की श्री रामनवमी श्रृंगार समिति की झांकियां सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहीं. बाली-सुग्रीव युद्ध का जीवंत मंचन देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए. वहीं राम, लक्ष्मण, सीता और श्रीकृष्ण लीला की झलकियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया.
चैती दुर्गा पूजा महासमिति का अष्टमी शोभायात्रा लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया. महाकाली और भगवान नरसिंह के रौद्र रूपों ने श्रद्धालुओं में जोश भर दिया. महावीर चौक पर राम भक्त हनुमान को 250 किलो लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया. जिसे पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment