Search

 
 
 

पाकुड: महेशपुर के बांसलोई नदी किनारे से युवक- युवती का सिर कटा शव बरामद

 

Pakur : युवक और युवती का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ है. रविवार की देर शाम दोनों का शव महेशपुर थाना क्षेत्र के पकड़ीपाड़ा बांसलोई नदी किनारे से बरामद हुआ है. युवक और युवती का शव मिलने पर आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

 हत्या कर शव फेंका गया

युवक और युवती के शव का देखने से प्रतीत होता है कि, दोनों की हत्या कई दिन पूर्व करके साक्ष्य पाने के नियत से दोनों के शव को नदी में फेंक दिया गया है. इसी दौरान रविवार की शाम आसपास के ग्रामीण नदी किनारे से गुजर रहे थे.ग्रामीण ने युवक और युवती का शव नदी में तैरते देखा. घटने की जानकारी पुलिस को दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच  कर दोनों शव को नदी से बाहर निकलवाया.

युवक के दोनों हाथ रस्सी से बंधा हुआ था

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार युवक का दोनों हाथ रस्सी से बंधा हुआ था और गर्दन से सर गायब था, जबकी युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में था और सिर का बाल कटा हुआ था. आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक और युवती का हत्या कर शव को छुपाने के नियत से नदी में फेंक दिया है. शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. इस घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और कई सवाल भी खड़ा हो गया है क्या इस युवक और युवती के साथ असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है और यदि घटना को अंजाम दिया है तो यह भी कयास लगाया जा रहा है की युवती के साथ कहीं सामूहिक दुष्कर्म तो नहीं हुआ है यह दोनों प्रेमी युगल होगा और दोनों कहीं सुनसान एरिया में असामाजिक तत्वों को मिल गया होगा. जिसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर इसलिए हत्या कर दिया.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही