Search

 
 
 

पाकुड़ः सिटी अकादमी का शुभारंभ, युवाओं को NEET की तैयारी में होगी सुविधा

मुख्य अतिथि लुत्फल हक ने कहा कि सिटी अकादमी युवाओं के लिए सशक्त मार्गदर्शक साबित होगी. उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही दिशा प्रदान करेगी. उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.
 

Pakur : पाकुड़ शहर की बैंक कॉलोनी में सिटी अकादमी का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समाजसेवी व उद्योगपति लुत्फल हक ने किया. इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. मुख्य अतिथि लुत्फल हक ने कहा कि सिटी अकादमी युवाओं के लिए सशक्त मार्गदर्शक साबित होगी. उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही दिशा प्रदान करेगी. उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.


जावेद अख्तर ने कहा कि अकादमी में अभ्यर्थियों को NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मंच मिलेगा, जिससे वे इसे. कार्यक्रम का संचालन निदेशक मो. हैदर अली ने किया.

 


समारोह में पांच सोशल मीडिया क्रिएटर्स (इन्फ्लुएंसर्स) को सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि सिटी ट्रेनिंग सेंटर में 60 जरूरतमंद बच्चों को लुत्फल हक के सौजन्य से मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही