Search

 
 
 

Pakur News: SIR में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, BLO समेत 3 अधिकारियों से जवाब तलब

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-213 पर ASDD सूची में त्रुटियां मिलने के बाद एक बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
 
पाकुड़ जिले की खबरें

Pakur: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-213 पर ASDD सूची में त्रुटियां मिलने के बाद एक बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) से स्पष्टीकरण मांगा गया है.


उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मेघा भारद्वाज ने 14 जुलाई को बीएलओ-बीएलए-2 बैठक के निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ मतदाताओं को गलत तरीके से एब्सेंट और 'परमानेंटली शिफ्टेड' की श्रेणी में दर्ज कर दिया गया था, जबकि सत्यापन में यह तथ्य सही नहीं निकला.

 

इसे भी पढ़ें:


मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. साथ ही सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, एईआरओ और बीएलए-2 को निर्देश दिया गया है कि ASDD सूची को शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के बाद ही अंतिम रूप दिया जाए.


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची की शुद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और SIR अभियान में लापरवाही या नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही