Pakur News: अमड़ापाड़ा के मुख्य बाजार में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बाजार में चहल-पहल के बीच अपराधियों ने दुकान को निशाना बनाया और सोने-चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गए. लूटे गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन फिलहाल किया जा रहा है.
वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस टीम ने दुकान का जायजा लेने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की. इसके अलावा अपराधियों के भागने के संभावित रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है.
इसे भी पढ़ें:
CCTV फुटेज से खुलेगा राज
पुलिस जांच में दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अहम सुराग माना जा रहा है. फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है. वहीं, बाजार में दिन के समय हुई इस वारदात से व्यापारियों में भय का माहौल है. पुलिस का दावा है कि मामले में जल्द महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

