Search

पाकुड़: पत्थर व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Pakud: पत्थर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी ललन शेख को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
 
उल्लेखनीय है कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित लखनपुर गांव में शुक्रवार देर रात पत्थर व्यवसायी मगबूल शेख उर्फ शेखू (45 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि मगबूल शेख उर्फ शेखू रात में अपने घर के पास स्थित दुकान पर चाय पी रहे थे. 

इस दौरान तेज बारिश होने लगी, तो वे वहां रुक गए. बारिश रुकते ही वे घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छह की संख्या में आए हमलावर में से एक ने मगबूल शेख की पीठ में गोली मार दी, जिसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही