Search

 
 
 

पलक मुछाल ने छुए स्मृति मंधाना के पिता के पैर, पैचअप की अटकलें तेज

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर-डायरेक्टर पलाश मुछाल के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं.वजह बना है एक वायरल वीडियो, जिसने दोनों के पैचअप की अटकलों को हवा दे दी है.
 

Lagatar desk : क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर-डायरेक्टर पलाश मुछाल के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं.वजह बना है एक वायरल वीडियो, जिसने दोनों के पैचअप की अटकलों को हवा दे दी है.

 

 

क्या है वायरल वीडियो में

सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है इस वीडियो में सिंगर पलक मुछाल अपने पति मिथुन के साथ नजर आती हैं. वीडियो में पलक, स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना के पैर छूती दिख रही हैं और आशीर्वाद लेती हैं.बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर का है.

 

क्यों उठीं पैचअप की खबरें

वीडियो सामने आते ही लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ते फिर सामान्य हो रहे हैं.कुछ यूजर्स का मानना है कि अगर परिवारों के बीच मेलजोल बढ़ रहा है, तो स्मृति और पलाश भी फिर साथ आ सकते हैं.वहीं, कुछ लोग इसे पुराना वीडियो बता रहे हैं और इसे लेकर ज्यादा निष्कर्ष न निकालने की सलाह दे रहे हैं.

 


पहले क्यों टूटा था रिश्ता

स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले रिश्ता टूट गया.शुरुआत में वजह परिवार की तबीयत से जुड़ी बताई गई .बाद में पलाश पर चीटिंग के आरोपों की चर्चा हुई .हालांकि, पलाश ने इन आरोपों को नकार दिया था .इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की पुष्टि कर दी थी.

 

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही