Search

 
 
 

पलामू : नावाबाजार से 6 ट्रैक्टर जब्त, नाबालिग चालक पकड़ाए

नावा बाजार थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुरुवार शाम जांच के क्रम में छह ईंट लदे ट्रैक्टर पकड़े गए
 

Medininagar : नावा बाजार थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुरुवार शाम जांच के क्रम में छह ईंट लदे ट्रैक्टर पकड़े गए. सभी ट्रैक्टर को नाबालिग चला रहे थे.

 

अचानक हुई जांच से हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए. पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया है. मामले में नाबालिग चालकों पर करवाई की जा रही है. साथ ही वाहन मालिकों की भी पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 


थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध व ओवरलोडिंग और बिना कागजात चलने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि नाबालिगों से वाहन चलवाना न केवल कानूनन अपराध है. यह हादसों को भी आमंत्रण देता है. उन्होंने वाहन मालिकों को चेतावनी दी कि नाबालिग से वाहन नहीं चलवाए. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही