Search

 
 
 

पलामूः पिकअप से 815 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

डीहा व छत्तरपुर थाना की सीमा से सटे जंगल इलाके में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब 815 किलो डोडा बरामद किया है. दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. पिकअप चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Medininagar : पलामू जिले के नौडीहा व छत्तरपुर थाना की सीमा से सटे जंगल इलाके में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब 815 किलो डोडा बरामद किया है. दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. पिकअप चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

 

पुलिस को डोडा की तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जवाड़ गांव के जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान एक बाइक (JH 03 AS 1622) पर सवार दो व्यक्ति और पीछे आ रहे पिकअप वाहन को रोका गया. पूछताछ के दौरान पिकअप का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला. जबकि बाइक सवार दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

 

 

गिरफ्तार आरोपियों में छतरपुर के रजडेरवा निवासी विजय परहिया व नावाजयपुर के कोल्हुआ का रहने वाला प्रमोद यादव शामिल हैं. दोनों ने बताया कि वे पिकअप में लदे अफीम डोडा की रेकी कर उसे बाहर भेजने की तैयारी में थे.

 

पुलिस ने पिकअप वाहन से 60 बोरे में करीब 815 किलो डोडा बरामद किया. साथ ही बाइक, पिकअप वाहन व दोनों युवकों का मोबाइल जब्त कर लिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही