Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू :  पनेरीबांध में घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार देर रात एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई. अगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Advertisement
Advertisement

Palamu :   चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार देर रात एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई. अगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

परिजनों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दिलीप पाठक का पूरा घर जलकर राख हो गया. वहीं घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नगद और लगभग आठ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति भी जलकर राख हो गई.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के सहयोग से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही