Search

 
 
 

पलामूः लेस्लीगंज में धारदार हथियार से गला रेतकर बुजुर्ग की हत्या, शव जंगल से बरामद

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा जंगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान नावाडीह तेनार गांव निवासी 65 वर्षीय पच्चू मोची के रूप में हुई है. अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की है.
 

Medininagar : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा जंगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान नावाडीह तेनार गांव निवासी 65 वर्षीय पच्चू मोची के रूप में हुई है. अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की है.

 

जानकारी के अनुसार, पच्चू मोची सोमवार को मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे. लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. परिजनों ने बुधवार की सुबह इसकी जानकारी डबरा पंचायत के मुखिया पति नंदू मोची को  दी. मुखिया पति भी ग्रामीणों के साथ खोज अभियान में जुट गए. बुधवार की शाम घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर डबरा जंगल में सड़क किनारे उनका शव बरामद किया गया.

 

शव पर धारदार हथियार से गला रेतने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने गुरुवार की दोपहर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. परिजनों ने आशंका जताई है कि यह हत्या अंधविश्वास से जुड़ी हो सकती है. पच्चू मोची  ओझा-गुनी का काम भी करते थे. 
लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही