Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः क्षेत्रीय भाषा विवाद पर भाजयुमो का प्रदर्शन, आदेश की प्रतियां जलाईं

भाजयुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पलामू जिला समाहरणालय के मुख्य गेट पर सरकारी आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया. नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement
सरकार के आदेश की प्रतियां जलाते भाजयुमो के लोग.

Medininagar : पलामू प्रमंडल में मगही व भोजपुरी को प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं किए जाने के विरोध में भाजयुमो ने झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार का यह निर्णय छात्रों-नौजवानों के साथ अन्याय है. जिन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल किया गया है, वे न तो पलामू में प्रचलित हैं और न ही आम लोग उन्हें समझते हैं. इससे यहां के अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में नुकसान उठाना पड़ेगा.

 

भाजयुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पलामू जिला समाहरणालय के मुख्य गेट पर सरकारी आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया. नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

 

भाजयुमो ने मांग की कि पलामू प्रमंडल के छात्रों के हित में तत्काल मगही व भोजपुरी को क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल किया जाए. साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर युवा चरणबद्ध उग्र आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे. प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक, ज्योति पांडेय, विनीत पांडेय, श्वेतांग गर्ग, प्रेमजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही