Search

 
 
 

पलामू: चौधराना बाजार की दुकानों का किराया 4 रु. प्रति वर्ग फीट करने का प्रस्ताव पारित

मेयर ने सरकार के पत्र के आलोक में चौधराना बाजार का मासिक किराया 4 रुपये प्रति वर्ग फीट करने का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव पर  विधायक आलोक चौरसिया, डिप्टी मेयर मनोज सिंह समेत पूरे बोर्ड ने सहमति जताई और इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.
 
बैठक में उपस्थित मेयर अरुणा शंकर व अन्य.

निगम बोर्ड की पहली बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव


Medininagar : मेदिनीनगर नगर निगम की बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को हुई. बैठक में शहर के चौधराना बाजार की दुकानों का मासिक किराया चार रुपये प्रति वर्ग फीट करने का प्रस्ताव पारित किया गया. मेयर महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि जल्द ही इसे लागू किया जाएगा.

 

मेयर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में डिप्टी मेयर मनोज सिंह व विधायक आलोक चौरसिया विशेष रूप से शामिल हुए. सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा भी मौजूद रहे. बैठक की कार्रवाई नगर आयुक्त मो. जावेद हुसैन की देखरेख में हुई.

 


बैठक की शुरुआत में मेयर अरुणा शंकर ने सभी अतिथियों व पार्षदों का स्वागत किया. इसके बाद चालू वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा पारित किया गया. साथ ही नवनिर्मित कार्यालय में मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षदों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया.

 

मेयर ने सरकार के पत्र के आलोक में चौधराना बाजार का मासिक किराया 4 रुपये प्रति वर्ग फीट करने का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव पर  विधायक आलोक चौरसिया, डिप्टी मेयर मनोज सिंह समेत पूरे बोर्ड ने सहमति जताई और इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.

 

मेयर ने कह कि अगली बोर्ड बैठक में निगम क्षेत्र से जुड़े नए ग्रामीण इलाकों के विकास, शहर की जर्जर सड़कों व नालियों की मरम्मत, नई योजनाओं के क्रियान्वयन व शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 पर चर्चा की जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही