Search

 
 
 

पलामू : विश्रामपुर में कुएं से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित हरेपा गांव में सोमवार देर रात एक कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है, शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान सुनील साव के पुत्र प्रवेश कुमार के रूप में हुई है.
 

Palamu : जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित हरेपा गांव में सोमवार देर रात एक कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है, शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान सुनील साव के पुत्र प्रवेश कुमार के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि प्रवेश कुमार के पिता बनारस में मजदूरी करते हैं और वह यहां अपनी मां के साथ रहता था. सोमवार की देर शाम वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.

 

काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान बगल के गांव के एक कुएं में उसका शव मिलने की सूचना मिली. घटना की जानकारी मिलते ही विश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया.

 

पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. वहीं सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई.

 

 फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. युवक ने आत्महत्या की है या हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया है. इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही