Search

Palamu : पांकी में CSP में दिनदहाड़े लूट, पिस्टल के बल पर अपराधियों ने उड़ाए 1 लाख रुपये

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक को धमकाया और केंद्र में रखे करीब एक लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए.
 
इसे भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय बाइक से पहुंचे अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र में प्रवेश किया और संचालक पर पिस्टल तान दी. अपराधियों ने कुछ ही मिनटों में नकदी अपने कब्जे में ली और मौके से फरार हो गए.

घटना की पूरी वारदात सीएसपी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुट गई है. घटना के बाद सीएसपी संचालक ने पांकी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र के व्यवसायियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही