Search

पलामूः एक हफ्ते बाद भी जले शव की पहचान नहीं, दो दिन पहले पुलिस ने किया था अंतिम संस्कार

विश्रामपुर थाना (फाइल फोटो).

Medininagar : पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर स्थित सोनपुरवा टाड़ में झाड़ियों में मिले युवक के अधजले शव की पहचान एक सप्ताह बाद भी नहीं हो सकी है. दो दिन पहले आखिरकार पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था.

 


ज्ञात हो कि 31 मार्च की शाम सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. वहां से 20 से 22 वर्ष के युवक का अधजला शव बरामद किया गया था. शव का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी.

 

गोली मारकर हत्या के बाद शव जलाने की आशंका

 

जांच के दौरान मामला और गंभीर होता दिखा. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक को गोली मारी गई थी. इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाने की कोशिश की गई. हालांकि पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उठ सकेगा. घटना के बाद से पुलिस लगातार पहचान कराने की कोशिश में जुटी रही. स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ-साथ अन्य थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया गया. लेकिन युवक से जुड़ा कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका. थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp