Search

 
 
 

पलामू : कंटेनर की चपेट में आने से मवेशियों की मौत, पांकी-मेदिनीनगर पथ पर हुआ हादसा

Palamu News : मुख्य सड़क के किनारे प्रतिदिन मवेशियों को बांधा जाता था. बुधवार की रात भी सड़क किनारे गायें बंधी हुई थीं.इसी दौरान एक कंटेनर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सड़क किनारे बंधी गायों को अपनी चपेट में ले लिया.
 
दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर

Palamu News :  लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव के पास बुधवार रात कंटेनर की चपेट में आने से पांच गायों की मौत हो गयी. हादसा पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर हुआ. घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई कार्य शुरू की.

 

जानकारी के अनुसार घटना करीब रात 10:30 बजे की है. मुख्य सड़क के किनारे प्रतिदिन मवेशियों को बांधा जाता था. बुधवार की रात भी सड़क किनारे गायें बंधी हुई थीं.इसी दौरान एक कंटेनर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सड़क किनारे बंधी गायों को अपनी चपेट में ले लिया.हादसे में पांच गायों की कंटेनर से दब कर मौत होने की सूचना है.

 

 

घटना के बाद कंटेनर भी पलट गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को हटाने तथा घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई.पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

 

लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी  है.कंटेनर पलट गया है और राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है.घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही