Medininagar : मेदिनीनगर सहित पूरे पलामू जिले में रामनवमी का त्योहार शांति प सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. मेदिनीनगर में शुक्रवार दोपहर बाद विभिन्न पूजा समितियों की ओर से भव्य जुलूस निकाले गए. जुलूस में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजा, डीजे व अखाड़ा प्रदर्शन ने लोगों का मन मोह लिया.
रामनवमी जुलूस प्रतियोगिता में कई समितियों ने शानदार प्रदर्शन किया. इसके लिए विश्व संघ, महावीर युवा मंडल व सुरभि क्लब को पहला पुरस्कार मिला. वहीं, न्यू एकता क्लब, सुभाष चौक व शांति विकास संघ अघोर आश्रम को दूसरा तथा समाज कल्याण समिति कुंड मुहल्ला, ॐ शांति क्लब कन्नी राम चौक व बजरंगबली सेवा समिति आजाद नगर को तीसरा पुरस्कार दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment