Search

 
 
 

पलामू :  अपराधियों ने पार्षद पति समेत दो को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला स्थित गैस गोदाम रोड पर सुबह करीब 9 बजे अपराधियों ने अजीत कुमार गुप्ता (52 वर्ष) और नवीन प्रसाद (45 वर्ष) को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
 

Palamu :   शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला स्थित गैस गोदाम रोड पर सुबह करीब 9 बजे अपराधियों ने अजीत कुमार गुप्ता (52 वर्ष) और नवीन प्रसाद (45 वर्ष) को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल  में भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के बाद अजीत कुमार गुप्ता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जबकि नवीन प्रसाद की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

 

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी-1 प्रभारी इंद्रदेव पासवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. बताया गया कि घायल नवीन प्रसाद पूर्व पंचायत समिति सदस्य रह चुका है. वह निवर्तमान पार्षद सुषमा आहूजा के पति हैं.

 

टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद में गोली चलने का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है.
पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही