Search

 
 
 

पलामूः डीसी ने वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ का किया औचक निरीक्षण, प्रचार-प्रसार पर जोर

डीसी ने डीईओ को निर्देश दिया कि सेंटर में रह रही बालिकाओं का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराया जाए, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके. सेंटर के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया, ताकि पीड़ित महिलाएं यहां की सुविधाओं का लाभ ले सकें.
 

Medininagar : पलामू डीसी समीरा एस व डीडीसी जावेद हुसैन ने शुक्रवार को मेदिनीनगर शहर स्थित वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ का औचक निरीक्षण किया. दोनों पदाधिकारियों ने सेंटर के रख-रखाव, उपस्थिति पंजी, आश्रित बालिकाओं की स्थिति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा, भोजन व पेयजल की गुणवत्ता सहित अन्य बिंदुओं पर जायजा लिया.


डीसी ने डीईओ को निर्देश दिया कि सेंटर में रह रही बालिकाओं का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराया जाए, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके. उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक पीड़ित महिलाएं यहां की सुविधाओं का लाभ ले सकें.
 सेंटर के प्रशासक ने बताया कि ‘सखी’ वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ रिश्तों को भी बचा रहा है. पिछले सात वर्षों में यहां 460 मामलों का निष्पादन किया गया है. जिनमें घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, साइबर क्राइम, यौन शोषण, बाल विवाह व डायन-बिसाही जैसे प्रकरण शामिल हैं.

 

यहां मामलों का नियमित फॉलोअप भी किया जाता है. सेंटर जरूरतमंद महिलाओं की कानूनी सहायता व परिवारों को टूटने से बचाने का भी प्रयास कर रहा है. महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर प्राप्त शिकायतों में से 90 से अधिक का निष्पादन किया जा चुका है. इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक नीरज कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान और सीडब्ल्यूसी के सदस्य उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही