Search

 
 
 

पलामू: डीसी ने चयनित 11 उम्मीदवारों को सौंपा नियुक्ति पत्र

यह नियुक्ति संविदा आधारित है. डीसी ने सबसे पहले मिशन वात्सल्य योजना के लिए चयनित 9 उम्मीदवारों और इसके बाद संप्रेषण गृह के दो रिक्त पदों के लिए नियुक्ति पत्र दिया.
 

Medininagar : पलामू डीसी समीरा एस ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में समाज कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजना के रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. यह नियुक्ति संविदा आधारित है. उन्होंने सबसे पहले केंद्र की मिशन वात्सल्य योजना के लिए चयनित कुल 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया. इसके बाद संप्रेषण गृह के दो रिक्त पदों के लिए नियुक्ति पत्र दिया.

इस अवसर पर डीसी ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि जिन पदों पर आपकी नियुक्ति की गई है वो सभी गंभीर पद हैं. ऐसे में अपनी जिम्मेदारियां का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें. पलामू एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही