Search

 
 
 

रांची की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का निधन, चिकित्सा जगत में शोक

राजधानी की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है. उन्होंने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. बताया जाता है कि वो काफी दिनों से बीमार चल रही थी और अस्पताल में इलाज चल रहा था. हाल ही में अर्जुन मुंडा भी उनसे मिलने गये थे.
 

Ranchi :   राजधानी रांची की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है. उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे. डॉ. चक्रवर्ती के निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है. 

 

पूरा जीवन चिकित्सा सेवा को किया समर्पित

 

डॉ. शोभा चक्रवर्ती ने अपना पूरा जीवन महिलाओं की स्वास्थ्य सेवा को समर्पित कर दिया था. रांची में वे एक विश्वसनीय नाम थीं. करीब सात साल पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वास्थ्य में सुधार के बाद वे फिर से अपने चेंबर में नियमित रूप से मरीजों को देखने लगी थीं. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मरीजों से मिले बिना मन नहीं लगता. 

 

बता दें कि डॉ. शोभा चक्रवर्ती झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं. वह रिम्स के गाइनोलॉजिस्ट विभाग की एचओडी भी रही थीं.    

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही