Search

 
 
 

पलामू : पीएम श्री केजीबीवी विद्यालय का डीसी ने किया निरीक्षण

पांकी स्थित पीएम श्री केजीबीवी विद्यालय  में मंगलवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने और लगातार मेहनत करने की सलाह दी.
 

Palamu  : पांकी स्थित पीएम श्री केजीबीवी विद्यालय  में मंगलवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने और लगातार मेहनत करने की सलाह दी.

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्कूली बैग की गुणवत्ता की जांच की और संतुष्ट होने के बाद छात्राओं के बीच उसका वितरण कराया. उन्होंने छात्राओं से कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल का अत्यधिक उपयोग पढ़ाई और दैनिक जीवन दोनों में बाधा बन रहा है, इसलिए इसका सीमित और सही उपयोग करना जरूरी है.इस दौरान उन्होंने विद्यालय से संबंधित विभिन्न जानकारियां भी लीं. मौके पर डीईओ सौरभ प्रकाश समेत विद्यालय की शिक्षिकाएं और अन्य लोग उपस्थित रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही