Search

 
 
 

पलामूः डीसी ने जागरूकता रथ किया रवाना, लोगों को सामाजिक अंकेक्षण की देगा जानकारी

डीसी समीरा एस ने केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में घूमकर लोगों को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत संचालित पेंशन योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा.
 
जागरूकता रथ को रवाना करतीं डीसी समीरा एस.

Medininagar : पलामू डीसी समीरा एस ने केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में घूमकर लोगों को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत संचालित पेंशन योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा.

 

जागरूकता रथ के माध्यम से इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के सामाजिक अंकेक्षण की जानकारी दी जाएगी. साथ ही लोगों को बताया जाएगा कि अंकेक्षण के दौरान पंचायत एवं ग्राम स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी.

 

 

प्रशासन ने लाभुकों से अपील की है कि निर्धारित तिथि पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, दिव्यांग प्रमाणपत्र (जहां लागू हो) व बैंक पासबुक सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके. जिला प्रशासन का उद्देश्य सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी व प्रभावी बनाना है. ताकि योजनाओं का लाभ सही लाभुकों तक पहुंच सके. डीसी लोगों से अपील की है कि जागरूकता रथ से मिल रही जानकारी का लाभ उठाएं और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें. मौके पर डीडीसी जावेद हुसैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही