Search

पलामू: जंगल से मिला विवाहिता का शव, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

Palamu : पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के डाला कला गांव में ससुराल पक्ष पर बहू की हत्या कर शव जंगल में जलाने का आरोप लगा है. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं.

 

सूचना मिलने पर पांडू थाना प्रभारी विगेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान जंगल से मृतका सितारा देवी के हड्डी समेत अन्य अवशेष बरामद किए गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp