Search

 
 
 

रांची: नामकुम पुलिस ने चोरी के 3 कांडों का किया खुलासा, 2 गिरफ्तार

नामकुम पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम फिरदोस अली और दिलीप सोनी है.
 

Ranchi : नामकुम पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम फिरदोस अली और दिलीप सोनी है. पुलिस की पुछताछ में बताया कि ये लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. 

Uploaded Image

ये लोग मुहल्ले में घूम-घूमकर बंद पड़े घरों की रेकी करते थे और मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. जिसमें मुख्यतः ज्वेलरी एवं नकद की चोरी की जाती है. इस गिरोह द्वारा दिन में भी घरों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है.

 

इस गिरोह के अन्य सदस्यों को चिन्हित कर लिया गया है तथा उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. गिरोह के अपराधकर्मी द्वारा चोरी किये गये ज्वेलरी को दिलीप सोनी के कांटाटोली स्थित मां ज्वेलर्स नामक दुकान में सस्ते दाम पर बेच दिया जाता था.ज्वेलरी मिलते ही दिलीप सोनी ज्वेलरी को गला देता था और उसका प्रयोग नये ज्वेलरी बनाने में करता था.

 

पुलिस ने गलाया हुआ सोना पत्तर दो पीस, क्वॉईल एक पीस,  टूटा फूटा स्क्रैप, जिसका वजन करीब 15. 40 ग्राम, 10 पीस बड़ा और 04 पीस छोटा अंगूठी, एक मंगलसूत्र का लोकेट, नथिया 7 पीस, दोलना एक पीस, जिसका वजन करीब 23.10 ग्राम है, बरामद किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही